Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेहंदी सेरेमनी में विक्की-कैट ने मचाया धमाल, भांगड़े की धुन पर जमकर नाचा परिवार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने नए की शुरुआत कर ली है। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं शादी के बाद से ही दोनों शादी की रस्मों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। फेरे और हल्दी रस्म के बाद अब मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। [embed]https://www.instagram.com/p/CXX_5HUvuJD/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed] कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह विक्की कौशल और लेकर ससुर श्याम कौशल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में कटरीना अपने भाई-बहन के साथ डांस करती दिख रही हैं। [embed]https://www.instagram.com/p/CXX_5BsvuUN/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed] वहीं, विक्की कौशल ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ डांस कर रहे हैं। तो दूसरी फोटो में विक्की अपनी दुल्हनिया के लिए घुटने पर बैठे हुए हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ एक जैसा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘मेहंदी दा सजदी जे नचे सारा ताबा।’ एक तस्वीर में सभी ने मिलकर विक्की और कटरीना कैफ को ऊपर उठाया हुआ है और दोनों की ऐसे ही डांस कर रहे हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts