Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिछले साल की शुरुआत में हुई थी प्रशासनिक सर्जरी, इस बार जनवरी के दूसरे सप्ताह में आ सकती है लिस्ट

गृह, परिवहन और पीडब्ल्यूडी के प्रभार पर मंथन, जिपं सीईओ-कलेक्टर बदलेंगे
पिछले साल की शुरुआत में हुई थी प्रशासनिक सर्जरी, इस बार जनवरी के दूसरे सप्ताह में आ सकती है लिस्ट

भोपाल। प्रदेश में 6 जनवरी को मतदाता पुनरीक्षण का काम खत्म हो रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत होगी। माह के दूसरे सप्ताह में कुछ सीईओ जिपं और आधा दर्जन कलेक्टरों को इधर-उधर करने की लिस्ट आ सकती है। वहीं मंत्रालय स्तर पर गृह, परिवहन और पीडब्यूडी के प्रभारों को लेकर मंथन चल रहा है। नए साल की पहली लिस्ट एक दर्जन आईएएस अफसरों की संभावित है।

मालूम हो कि साल 2024 के प्रारंभ होते ही पहली प्रशासनिक सर्जरी 4 जनवरी को हुई थी। इससे नए साल में भी आईएएस अफसरों को इधर-उधर करके सर्जरी की शुरुआत हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जो सीईओ जिपं और कलेक्टर दो साल से अधिक समय से पदस्थ हैं, उन्हें बदला जाएगा।

पंचायत, गृह, पीडब्ल्यूडी और परिवहन में कौन

पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव नवंबर में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि गृह एवं परिवहन के एसीएस एसएन मिश्रा जनवरी तथा अजित केसरी एसीएस पिछड़ा वर्ग फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आरआर भोसले जनवरी, गृह सचिव ओपी श्रीवास्तव फरवरी, उप सचिव गृह हरि सिंह मीणा जनवरी और अपर सचिव जीएडी अक्षय सिंह जनवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसलिए इन पदों पर पोस्टिंग बाद में हो सकती है। पीडब्ल्यूडी विभाग को भी अतिरिक्त प्रभार से हटाया जा सकता है। जीएडी में अपर सचिव का पद भी रिक्त है।

मंत्रालय में इन अफसरों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

राजस्व मंडल के अध्यक्ष सचिन सिन्हा को मंत्रालय बुलाया जा सकता है। वहीं राजभवन में एसीएस केसी गुप्ता के पदस्थ होने से पीएस मुकेश गुप्ता को मंत्रालय भेजने की संभावना है। सचिव से पीएस बने डॉ.नवनीत मोहन कोठारी, पी नरहरि और राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव अभिषेक सिंह को प्रमोशन मिलने के बाद नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी फिर आ सकते हैं मंत्रालय

इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह को फिर मंत्रालय लाया जा सकता है। इनके स्थान पर ई रमेश कुमार, संजीव झा और शोभित जैन में किसी को जिम्मेदारी मिल सकती है। राज्य शासन ने तीन नामों का पैनल दिल्ली भेजा है। ई रमेश कुमार केंद्र में भी जाने के लिए प्रयासरत हैं।

2 साल से अधिक वाले सीईओ और कलेक्टर बदल सकते हैं

सीईओ जिला पंचायत रितुराज सिंह भोपाल, तपस्या परिहार छतरपुर, संघ प्रिय पन्ना, नेहा जैन अशोकनगर और सोजान सिंह रावत नर्मदापुरम। दमोह के सीईओ जिला पंचायत गजेंद्र नागेश फरवरी 23 में पदस्थ हुए थे। कलेक्टरों में अरविंद दुबे रायसेन, अनूप कुमार सिंह खंडवा, प्रवीण सिंह सीहोर, अनुराग वर्मा सतना, प्रियंक मिश्रा धार, अंकित अस्थाना मुरैना और भावना मित्तल बुरहानपुर।

रिटायरमेंट: बने रह सकते हैं तीन संभाग आयुक्त

तीन संभाग आयुक्त इस साल सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें अभय वर्मा जबलपुर (अप्रैल), वीरेंद्र सिंह रावत (जून) और संजय गुप्ता उज्जैन (जुलाई) माह में सेवानिवृत्त होंगे, इसलिए इन्हें बदलने की संभावना कम है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts