ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : पांच IPS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को 5 सीनियर आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

इनको मिला अतिरिक्त दायित्‍व

  • आदेश के अनुसार, ग्‍वालियर जोन के अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्‍त्र बल ग्‍वालियर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल अभय सिंह को आईजी भोपाल रेंज और पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार मप्र भोपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।
  • उप पुलिस महानिरीक्षक ग्‍वालियर रेंज कृष्‍णावेनी देसावतु को चंबल रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।
  • उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्‍यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज मुकेश कुमार श्रीवास्‍तव को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button