मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने से रोका, 200 करोड़ रुपए की वसूली से जुड़ा है

Follow on Google News
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया। वह सलमान खान के 'द-बैंग' टूर के लिए रियाद जा रहीं थीं। दरअसल, 200 करोड़ रुपए की वसूली करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ चल रही है। इस मामले में ED एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की तरफ से जैकलीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

सुकेश ने जैकलीन को दिए कई महंगे तोहफे

ED के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए हैं। जानकारी के मुताबिक साल 2021 के जनवरी महीने में सुकेश और जैकलीन की बातचीत शुरू हुई थी और तब से ही दोनों काफी क्लोज हैं। इस दौरान सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे। आरोप है कि जैकलीन सुकेश के साथ डेट कर रही थीं। इसी के चलते 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं। सुकेश अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

ED के हाथ लगे सबूत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED को जैकलीन और सुकेश की करीबी साबित करने वाले फोटोज समेत कई सबूत मिले हैं। सुकेश ने भी पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने जैकलीन को 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और चार फारसी बिल्लियां गिफ्ट की थीं। इनमें एक बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपए है। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और 6 दूसरे लोगों के खिलाफ 7 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की है। ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

सुकेश चंद्रशेखर पर कई मामले हैं दर्ज

सुकेश पर रंगदारी के 15 मामले दर्ज हैं। वह बैंगलोर और चेन्नई में कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। ED ने छापेमारी के बाद बताया था कि वह 17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया का हिस्सा रहा है। ईडी ने 24 अगस्त को सुकेश के चेन्नई में सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts