अंतर्राष्ट्रीयखेल

Pele Health Update : महान फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, कीमोथैरेपी भी नहीं कर रही असर

साओ पोलो। जिंदगी की जंग लड़ रहे महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले (Pele) की हालत नाजुक होती जा रही है। उनपर कीमोथैरेपी का भी असर नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्हें एंड-ऑफ-लाइफ केयर में ले जाया गया है। अपने ‘हीरो’ की नाजुक हालत की खबर के बाद से ब्राजील के लोग फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA 2022 ) में अपनी टीम के प्रदर्शन का जश्न भी नहीं मना पा रहे। 30 नवंबर से अस्पताल  में भर्ती पेले की हालत शनिवार को और नाजुक हो गई। जब वे अस्पताल आए थे, तब बताया गया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लाया गया है, लेकिन इसके बाद से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। वे साओ पाउलो के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

शरीर के कई अंग नहीं कर रहे काम

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक पेले की हालत खराब होती जा रही है। उन पर बाउल कैंसर की कीमोथैरेपी का असर भी नहीं हो रहा है। बढ़ता खतरा देखते हुए उन्हें पैलिएटिव केयर के लिए ले जाया गया है। पेले फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे हैं। बताते हैं कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

2021 में ट्यूमर का पता चला था

पेले को 2021 में कोलन में ट्यूमर निकला था। तभी से वे अस्पताल जा रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक पेले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और उनपर कीमोथैरेपी का भी असर नहीं हो रहा है। पेले के अस्पताल जाने के बाद यह बताया जाने लगा कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने इसे खारिज किया था। अब ब्राजील की मीडिया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि उनकी हालत नाजुक है। 82 वर्षीय पेले 7 बच्चों के पिता हैं।

प्रशंसक कर रहे सलामती की दुआ

पेले की हालत नाजुक होने के बाद से दुनियाभर में उनके प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। ब्रिटिश ब्रॉडकाॅस्टर पाइरस मोर्गन ने लिखा- भयानक खबर है कि महान पेले पर कीमोथैरेपी का असर नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्हें एंड ऑफ लाइफ पैलिएटिव केयर में ले जाया गया है। 3 फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाले इतिहास के एकमात्र फुटबॉलर पेले एक आइकन हैं। फीफा वर्ल्ड कप के आयोजकों ने भी पेले के लिए दुआ मांगी। दोहा में एक इमारत पर लेजर लाइट के जरिए पेले की तस्वीर पर जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गई।

IFFHS ने दिया था सदी के फुटबॉलर का खिताब

पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को हुआ था। उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 1999 में पेले को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) ने सदी के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में चुना था। इसी साल फ्रांसीसी वीकली मैग्जीन फ्रांस-फुटबॉल ने शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुनने के लिए पोल कराया। इसमें भी पेले नंबर एक पर रहे।

T-20 World Cup 2022 : 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

1,000वां गोल गरीब बच्चों को समर्पित

पेले ने अपने करियर में 760 अधिकृत गोल गए। इनमें से 541 गोल लीग चैंपियनशिप्स में किए थे। यही वजह है कि वे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं। पेले ने अपने करियर में कुल 1,363 मैचों में से 1,281 गोल किए। उन्होंने अपने 1000वें गोल को ब्राजील के गरीब बच्चों को समर्पित किया। ब्राजील में पेले को राष्ट्रीय हीरो का दर्जा दिया जाता है।

इंदौर के लॉ कॉलेज में पढ़ाई जा रही थी हिंदुओं और RSS के खिलाफ भड़काने वाली किताब, FIR के बाद प्रिंसिपल का इस्तीफा

संबंधित खबरें...

Back to top button