निकिता रावल के साथ बंदूक दिखाकर हुई लाखों की लूट, डर कर एक्ट्रेस ने खुद को किया था अलमारी में बंद

Follow on Google News
एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने निकिता रावल को बंदूक दिखाकर उनसे 7 लाख की लूट की थी। दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था, इसलिए वे उनका चेहरा नहीं देख सकीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं।

अलमारी में छिपकर बचाई जान

निकिता रावल के साथ जब ये घटना हुई तो वो दिल्ली एक ईवेंट के लिए आई हुई थीं। अभिनेत्री ने मीडिया को बताया कि नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर उन्हें बंधक बना कर सात लाख रुपए लूट लिए। 31 वर्षीय एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। वह कहती हैं कि यह उनके जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। वो अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पाई हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो जिंदा हूं, क्योंकि अगर वो लड़ती नहीं तो वो मर जातीं।”

घटना के बाद मुंबई लौट गईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि 'इस ईवेंट के बारे में बात करते हुए भी मैं परेशान हो जाती हूं। मुझे उस वक्त लगा कि वो लोग मुझे मार डालेंगे। कहीं मेरे साथ रेप जैसी घटना ना हो जाए... मैं इतनी बुरी तरह डर गई थी कि मैं फौरन मुंबई लौट आई। मैंने एफआईआर फाइल करने का भी इंतजार नहीं किया। मैंने अपने वकील से बात की लेकिन पुलिस का कहना है कि मुझे FIR दर्ज कराने खुद जाना होगा, हिम्मत आ जाएगी तो मैं जाऊंगी FIR दर्ज कराने'। एक्ट्रेस ने बताया कि बदमाशों ने उनसे अंगूठी, ईयरिंग्स, डायमंड पेंडेंट और कैश समेत कुल 7 लाख की लूट की है।

कौन है निकिता रावल

मुंबई में रहने वालीं निकिता साल 2007 की फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' और 2009 की फिल्म 'द हीरो-अभिमन्यु' में नजर आ चुकीं हैं। इसके अलावा वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इसके साथ ही वह अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी नजर आएंगी।

एनजीओ चलाती हैं निकिता

निकिता आस्था फाउंडेशन नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। तीन साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नजरिये, गरीबी, लिंग भेदभाव और स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद भी की थी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts