मनोरंजन

करण मेहरा का 39वां बर्थडे आज: राजकुमार हिरानी-राम गोपाल वर्मा के साथ कर चुके हैं काम, पत्नी निशा ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

मुंबई। टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में एक करण मेहरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2019 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। इस शो में उन्होंने सीधे-साधे नैतिक की भूमिका निभाई थी। करण 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहे। 10 सितंबर 1982 को पंजाब के जालंधर में जन्में करण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

एनआईएफटी से की फैशन डिजाइनिंग

करण मेहरा का जन्म जालंधर में पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका परिवार बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गया। करण ने अपनी पढ़ाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में पूरी की। 12वीं पास करने के बाद करण मेहरा ने डोमिनोज पिज्जा में बतौर ट्रेनी भी काम किया।

असिस्टेंट निर्देशक के रूप में किया काम

करण मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट के रूप में की थी। वो अपनी पढ़ाई खत्म कर मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने राजकुमार हिरानी और राम गोपाल वर्मा की फिल्मों में असिस्टेंट निर्देशक के रूप में काम किया। जिसके बाद करण ‘लव स्टोरी 2050’ में नजर आए।
इसके बाद एक्टर ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट और टीवी कमर्शियल किए।

छह साल तक किया निशा रावल को डेट

24 नवम्बर साल 2012 को करण मेहरा ने अभिनेत्री निशा रावल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। जहां निशा को देखते ही करण को उनसे प्यार हो गया था। लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम कविश है।

करण-निशा का टूटा 15 साल का रिश्ता

करण मेहरा और निशा रावल को टेलीविजन के सबसे आइडल कपल में से एक माना जाता था। लेकिन 1 जून 2021 को निशा रावल ने अपने पति करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। उनका 15 साल का रिश्ता टूट गया। करण मेहरा और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी पहले से आ रही थीं। लेकिन एक इंटरव्यू में करण ने इन खबरों को निराधार बताया था।

‘बिग बॉस 10’ का रह चुके हैं हिस्सा

एक्टर करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। इस शो में उनके साथ हिना खान मुख्य भूमिके में थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ‘बिग बॉस 10’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही अपनी पत्नी निशा के साथ ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘नच बलिए 5’ का भी हिस्सा रहे थे। इन दिनों करण टेलीविजन से दूर पंजाबी सिनेमा में नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button