ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्टर आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश आपदा कोष में दिए 25 लाख, CM सुक्खू ने जताया आभार

शिमला। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। आमिर खान के इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनका आभार व्यक्त किया है।

राहत और पुनर्वास में करेगी मदद : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सहायता निस्संदेह राहत और पुनर्वास प्रयासों में मदद करेगी। सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद बुरे हालात से उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोष का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा और वे सुनिश्चित करेंगे कि यह जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। इससे पहले सुक्खू ने 51 लाख रुपए की अपनी पूरी जमा राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी थी ताकि राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

सहायता के लिए ये राज्य आए आगे

हरियाणा, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने राहत व पुनर्वास उपायों में राज्य की मदद के लिए 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी है। मंदिरों के न्यासों के अलावा गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश की वजह से हिमाचल की सड़कों, जल आपूर्ति संयंत्रों, इमारतों और अन्य निजी व सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button