इंदौर में 5 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई, उज्जैन से आए संतों की शिकायत पर एक्शन में नगर निगम; क्षिप्रा में बहाया जा रहा था गंदा पानी
इंदौर शहर के सांवेर इलाके में नगर निगम ने कार्रवाई कर पांच फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। बता दें कि बुधवार को उज्जैन से आए संतों की शिकायत के बाद नगर निगम ने एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि क्षिप्रा नदी में गंदा पानी मिलाया जा रहा था। मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगर निगम व जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई की है।
विद्युत सप्लाय की बंद
सांवेर रोड स्थित केमिकलयुक्त पानी डालकर कान्ह नदी को प्रदूषित करने वाली पांच फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि एक फैक्ट्री को सील किया गया है। वहीं चार फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बंद करवाने के लिए विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी के ट्रीटमेंट करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। माना जा रहा है कि ये नियमों का उल्लंघन कर कार्य कर रहे थे।ये पांच फैक्ट्री सील
नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नदी को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसमें फैक्ट्री में काम करने वाले सभी मजदूरों को बाहर किया गया है।- मेसर्स जीएनएस इंण्डस्ट्रीज, संचालक कपीलेश रमनानी, सेक्टर-ई औद्योगिक क्षेत्र।
- मेसर्स जयश्री सालासर इंण्डस्ट्रीज, संचालक गणेश विजयवर्गीय, सांवेर रोड।
- मेसर्स जीआरवी बिस्किटस प्राइवेट लिमिटेड, संचालक मनवे सिंह ग्रेवाल, ओद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड।
- मेसर्स कुंदन एंटरप्राइजेज, संचालक रवि जादम, सेक्टर-एफ सांवेर रोड इंदौर।
- मेसर्स एस एण्ड एन श्रीफल कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड, संचालक नीरज वाधवानी।











