भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में आग उगल रहा सूरज, नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म; इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बता दें कि 11 जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं रात का तापमान 12 जिलों में 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में तीव्र लू तथा रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, राजगढ़, दतिया, गुना, ग्वालियर जिलों में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस नौगांव और खजुराहो में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में तीव्र लू चलने की संभावना है। यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबल, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह एवं सागर जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
नौगांव 47.6
खजुराहो 47.6
दतिया 46.4
दमोह 46.2
सतना 46.2
ग्वालियर 46.1
सागर 46.1
गुना 45.8
रीवा 45.8
सीधी 45.8
राजगढ़ 45.5

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 31.8
दमोह 31.2
जबलपुर 30.6
उमरिया 30.4
टीकमगढ़ 30.2
राजगढ़ 30.1
दतिया 29.5
भोपाल 29.4
गुना 29.1
सीधी 28.6
शाजापुर 28.4
सागर 28.2

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन से मां ने दो बच्चों को फेंका, फिर खुद भी कूदी; देखें वीडियो

संबंधित खबरें...

Back to top button