भोपालमध्य प्रदेश

MP Nagar Nigam Elections 2022 : प्रदेश में 2 चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव, 6 और 13 जुलाई को मतदान

शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को कर दी है। मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत प्रताप सिंह ने इस बारे में मीडिया को संबोधित कर बताया कि प्रदेश में दो चरणों में नगरीय निकाय चुनाव आयोजित होंगे।

  • सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होंगे मतदान।
  • 30716 ईवीएम का होगा उपयोग।
  • आचार संहिता आज से होगी लागू।
  • प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा।
  • दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा।
  • प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई को।
  • दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को।
  • 11 जून से शुरू होगा नामांकन।
  • 22 जून को होगी नाम वापसी।
  • इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 6 जुलाई को होगी वोटिंग।

318 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव

318 नगरीय निकायों में कराए जाएंगे चुनाव, 35 नवगठित नगर परिषद में 29 अभी चुनाव कराए जाएंगे 402 नगरीय निकायों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। नगर पालिका गढ़ाकोटा और खुरई मलाजखंड इनका क्षेत्र विस्तार है या कटौती की गई है इनमें वार्ड विभाजन अभी नहीं हुआ है इसलिए इनके भी चुनाव नहीं कराए जाएंगे अभी मतदाता सूची फाइनल होगी दलीय आधार पर होंगे नगरीय निकाय चुनाव।

चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी है : आयोग

आयोग के अधिकारियों का कहना है कि हमारी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जांच से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। महापौर का चुनाव अब सीधे जनता करेगी। वहीं, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए सरकार मध्य प्रदेश नगर पालिका विधि (संशोधन) अध्यादेश 2022 अधिसूचित कर चुकी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…