जबलपुरमध्य प्रदेश

कटनी में हादसा : नदी में सफाई के दौरान अचानक पलटी नाव, श्रमिक की डूबने से मौत

मप्र के कटनी जिले में सफाई करते समय अचानक नदी में नाव पलट गई। जिसमें एक श्रमिक डूब गया। नाव में सवार 6 श्रमिकों में से 5 तैरकर बाहर निकल आए वहीं एक की डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री इमरती देवी का दिग्विजय सिंह पर हमला; बोलीं – दिमाग खिसक गया है, 4 राज्यों में बनी भाजपा की सरकार

कटनी नदी में चल रहा था सफाई कार्य

जानकारी के अनुसार कटनी नदी एनिकट में जल स्तर दिनों दिन कम होने के कारण इसमें सफाई कार्य नगर निगम के जल प्रदाय विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। कटनी नदी में सफाई करते समय नाव पलट गई। डूबने वाले श्रमिक का नाम चिराग निवासी तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास है। ये घटना शुक्रवार दोपहर की है।

नाव में सवार थे 6 श्रमिक

एक नाव में सवार होकर नदी में जमी काई, जलकुंभी कचरा को हटाने में 6 श्रमिक जुटे थे तभी अचानक नाव पलट गई और इसमें सवार सभी 6 श्रमिक नदी में जा गिरे। इसी में श्रमिक चिराग भी शामिल था। शायद उसे तैरना नहीं आता था। 5 लोग तैर कर बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें: बड़ा हादसा टला : जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से फिसली, सभी यात्री सुरक्षित

मौके पर पहंचे अधिकारी

बताया जा रहा है कि, डूबे हुए एक व्यक्ति को ढूंढ निकालने के लिए गोताखोर की टीम करीब 3 घंटे से लगी हुई थी। वहीं मौके पर माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा, प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button