ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में हादसा : कोलार सिक्स लेन पर कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्‌टी धंसी, दो मजदूर दबे; विधायक करने वाले थे दौरा

भोपाल। राजधानी के कोलार सिक्सलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार को कजलीखेड़ा पुल के पास अचानक से मिट्‌टी धंस गई। जिसमें दो मजदूर दबे गए। दोनों को सकुशल निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा सिक्सलेन का दौरा करने वाले थे, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया।

सिक्सलेन पर अधिकारी पर मौजूद थे

जानकारी के मुताबिक, मिट्‌टी में दबने वाले मजदूरों में कैलाश बैगा (19) पिता भूखन बैगा निवासी उमरिया और राकेश विश्वकर्मा (40) पिता बैजनाथ विश्वकर्मा निवासी उमरिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 4 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्सलेन का दौरा करने वाले थे। जिसके चलते सभी अधिकारी सिक्सलेन पर मौजूद थे।

विधायक ने दौरा किया स्थगित

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने दौरे को स्थगित कर सभी अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी की तत्परता से दोनों मजदूरों को बचाया का सका है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button