Hemant Nagle
10 Jan 2026
पॉड होटल जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, ये एक जापानी ट्रेंड है। इस होटल में छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरे होते हैं, जिनमें यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलती है। इन कमरों में कम जगह के बावजूद सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोपाल स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, जिसे 20 अक्टूबर 2019 को योजना के रूप में प्रस्तुत किया गया था। लगभग 6 साल बाद यह सुविधा अब यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। बुकिंग के लिए यात्री के पास पीएनआर नंबर होना जरूरी है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल में दो तरह के रूम हैं: सिंगल पॉड और फैमिली पॉड। होटल में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं जैसे कि सीसीटीवी सुरक्षा, सुरक्षाकर्मी, AC, हाई-स्पीड वाई-फाई, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, गीजर, लॉकर, चार्जिंग पॉइंट, टीवी, मेकअप मिरर और फायर फाइटिंग सिस्टम। इसके अलावा, सामान रखने के लिए लगेज रूम भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल, देवास जिले के खातेगांव गए थे