Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अबू धाबी से दिल्ली आ रही Indigo Flight को मस्कट डायवर्ट किया, यात्रियों में हड़कंप मचा

अबू धाबी से दिल्ली आ रही Indigo Flight को मस्कट डायवर्ट किया, यात्रियों में हड़कंप मचा
नई दिल्ली। अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को ओमान की राजधानी मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इंडिगो के प्रवक्ता ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरी मेंटेनेंस के बाद विमान फिर से ऑपरेट करेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की उड़ान 6E 1406 ने अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसे मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यात्रियों को मस्कट के होटल में ठहराया गया

यात्रियों के लिए मस्कट में होटल ठहरने की व्यवस्था की गई है और उनकी यात्रा के लिए अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद जताया। उड़ानों की निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 (Flightradar24) के अनुसार, यह उड़ान ए320 नियो विमान संचालित कर रहा था। ये भी पढ़ें- हरियाणा के अंबाला में 5 लोगों की हत्या, भाई ने ही खत्म कर दिया पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts