Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभिनव शुक्ला का 39वां बर्थडे आज: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ की थी करियर की शुरुआत, एडवेंचर के शौकीन हैं एक्टर

मुंबई। टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ‘बिग बॉस 14’ से काफी मशहूर हुए हैं। वे एक मॉडल और टीवी एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी काफी पसंद किया गया है। 27 सितंबर 1982 को लुधियाना में जन्में अभिनव आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अभिनव एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ बहुत एडवेंचर्स भी हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शुरू किया था करियर

अभिनव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीटेक करने के तुरंत बाद वे मिस्टर बेस्ट पोटेंशियल के तौर पर चुन लिए गए थे। अभिनव शुक्ला ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2004 से की थी। उन्होंने 2004 में बेस्ट फीजिक का अवॉर्ड भी जीता था। एक्टर ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अपने मॉडलिंग के दिनों की एक तस्वीर शेयर करके बताया था कि दोनों ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत एक साथ की थी। Gladrags Manhunt and Megamodel Contest में दोनों ने साथ में हिस्सा लिया था। इस कॉन्टेस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला रनरअप रहे थे।

कई टीवी सीरियल्स में किया है काम

अभिनव ने अपने टीवी करियर की शुरुआत शो ‘जर्सी नंबर 10’ से की थी। बाद में उन्हें ‘गीत’, ‘जाने क्या बात हुई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘छोटी बहू – सिंदूर बिन सुहागन’, ‘हिटलर दीदी’ और कई अन्य शो में देखा गया था। 2018 में, एक्टर ने ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में एक निगेटिव रोल निभाया था। वे राजदीप ठाकुर के रोल में दिखे थे। अभिनव शुक्ला कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वह खतरा खतरा खतरा, बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा रह चुके हैं।

फिल्मों में भी किया है काम

अभिनव टीवी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। एक्टर ने 2014 में फिल्म ‘जय हो’ से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने रोर, अक्सर 2 और लुका छुपी में काम किया है। इसके अलावा वह रुबीना दिलैक के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

एडवेंचर के शौकीन हैं

अभिनव शुक्ला को एडवेंचर का बहुत शौक है। वह अक्सर ट्रैकिंग पर जाते रहते हैं। उन्होंने स्टोक कांगड़ी की चोटी पर चढ़ाई भी की है और पर्वतारोहण में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्टर एक फिटनेस फ्रीक हैं। अभिनव को घूमने का बहुत शौक है वह पत्नी रुबीना के साथ ट्रिप पर जाते रहते हैं। उन्होंने 21 जून 2018 को रुबीना से शादी की थी। वे अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते नजर आते हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts