Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभिनंदन ने एयरफोर्स को कहा अलविदा? 2019 में पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब, अब नई पारी पर सबकी नजर

भारतीय वायुसेना के चर्चित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है और अब क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 के साथ पायलट के तौर पर नई पारी शुरू की है।
अभिनंदन ने एयरफोर्स को कहा अलविदा? 2019 में पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब, अब नई पारी पर सबकी नजर
अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी एयरफोर्स की नौकरी

भारतीय वायुसेना के चर्चित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अभिनंदन ने भारतीय वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वायुसेना से अलग होने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 के साथ पायलट के तौर पर नई पारी शुरू की है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अभिनंदन वर्धमान का नाम देश में उस समय चर्चा में आया था, जब 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया गया था। इसके बाद उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पाकिस्तान में जा गिरा था और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। कुछ दिनों बाद पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सौंप दिया था। अभिनंदन को उनकी बहादुरी के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अब वायुसेना से उनके अलग होने और कमर्शियल एविएशन में जाने की खबर ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है... 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts