Bollywood:25 साल की दोस्ती, 2 साल की डेटिंग… कौन हैं गौरी स्प्रैट?

आमिर खान की शादी की खबरों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की हो रही है। 25 साल पुरानी दोस्ती और करीब दो साल की डेटिंग के बाद दोनों के रिश्ते को नया नाम मिलने की चर्चाएं तेज हैं। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फैशन व फोटोग्राफी की पढ़ाई कर चुकी हैं।
25 साल की दोस्ती, 2 साल की डेटिंग… कौन हैं गौरी स्प्रैट?

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई को बेहद सादे समारोह में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

5 जुलाई को हो सकती है शादी

आमिर खान से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार अभिनेता और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए तैयार हैं। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह कोई भव्य समारोह नहीं होगा बल्कि बेहद निजी और साधारण तरीके से विवाह संपन्न किया जाएगा।

पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं दोनों

सूत्रों के मुताबिक आमिर और गौरी पिछले करीब एक साल से परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय दिया और अब इसे आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है। खबर है कि शादी घर पर ही कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर पूरी की जाएगी। कुछ समय पहले आमिर खान ने एक बातचीत में गौरी को अपनी पत्नी जैसा बताते हुए कहा था कि वह दिल से पहले ही उन्हें जीवनसाथी मान चुके हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से की है। इसके बाद फैशन इंडस्ट्री से जुड़ा कोर्स किया और फिर लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2025 में गौरी ने बताया था कि वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम कर रही हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनका एक बेटा भी है। दिलचस्प बात यह है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं जबकि दोनों ने लगभग दो साल पहले डेटिंग शुरू की थी।

ये भी पढ़ें: DON-3 विवाद में बड़ा यू-टर्न: रणवीर सिंह केस में FWICE ने लिया नया फैसला!

रीना दत्ता से हुई थी पहली शादी

आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। यह एक सीक्रेट कोर्ट मैरिज थी। दोनों का रिश्ता करीब 16 साल तक चला और वर्ष 2002 में उनका तलाक हो गया। रीना और आमिर के दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं।

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan Outfit: वरुण धवन का मंदिर लुक बना बवाल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!

फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि आमिर खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस अब 5 जुलाई और इस खबर की औपचारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts