PlayBreaking News

Aaj ka Rashifal 25 January 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 25 January 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifalआज 25 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – काला, नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 8 गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे, साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – गुलाबी, नीला लकी नंबर – 6 गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आप को यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ सकती है। परंतु वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 9 आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रुप से पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक रुप से चिंता, उद्वेग रहेंगे। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद को टालें। प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ टालें।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 8 आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा मानसिक रुप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 6 किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढने का गणेशजी सूचन करते हैं। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए जबान पर संयम रखें। हठिलापन छोडकर समाधानकारी रवैया अपनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 1 आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभवित होगा।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – सिल्वर, हरा लकी नंबर – 7 गणेशजी के अभिप्राय से आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। मन के आवेश पर अंकुश रखना पड़ेगा। अकस्मात से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च होगा।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 7 मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना गणेशजी देखते हैं।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – सफेद, नीला लकी नंबर – 5 गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – केसरिया, सफेद लकी नंबर – 3 मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सूचना देते हैं। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतित होगा। मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएँ इसका विशेष ध्यान रखिएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts