Aaj ka Rashifal 05 February 2025 : आज का दिन सभी 12 राशियों पर कैसे रहेगा असरदार, पढ़ें राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 05 February 2025 : आज का दिन सभी 12 राशियों पर कैसे रहेगा असरदार, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Panchangआज 05 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार है। अष्टमी तिथि देर रात 12:35 बजे (06 फरवरी) तक रहेगी। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इस दिन बुध देव की पूजा करने से बुद्धि तेज होती है और व्यापार में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग तथा शुभेच्छकों की तरफ से भेंट- उपहार से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 आज के दिन गणेशजी आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि अनुभव होगा। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा उत्पन्न होगा। अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 3 आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियां को जीवनसाथी मिलने का योग है। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 8 गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के आप हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में आप रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी। संतानों की चिंता रहेगी। शरीर में आलस, थकान और अनमनस्यकता रहेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 4 आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएँ पैदा होंगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में उदासी रहेगी। हित शत्रुओं से संभलकर रहें। गूढ रहस्यमय मामले में अधिक रुचि रहती है।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। विशेषरूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाएं पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों केसाथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 3 गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी बताते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ काम लेने में अपने को संभालने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 6 गणेशजी आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्छ होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आजका दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts