PlayBreaking News

NH -719 पर युवक की गोली मारकर हत्या, गोहद में नहर किनारे मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली दहशत

Follow on Google News
NH -719 पर युवक की गोली मारकर हत्या, गोहद में नहर किनारे मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली दहशत

गोहद (भिंड)। नेशनल हाईवे-719 पर शनिवार-रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 26 वर्षीय युवक विनोद कुमार जाटव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गोहद के बिरखड़ी के आगे नहर की पुलिया के पास हुई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विनोद भिंड जिले के मिश्रन का पुरा, चरथर रोड का निवासी था। वह शनिवार शाम 7 बजे बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात 12 बजे जब नहर किनारे उसका शव मिला, तब पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी मिली।

सीने में मारी गई गोली, मौके से मिला कारतूस

पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तो विनोद का शव बाएं सीने में गोली लगने के कारण खून से सना हुआ पड़ा था। घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हत्या की पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी।
पुलिस ने मौके से विनोद का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से इस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।

परिजनों को देर रात दी गई सूचना

पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे विनोद के परिजनों को सूचित किया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है। ग्रामीणों में गुस्सा है और वे हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

हत्या या साजिश? कई सवालों के घेरे में मामला

हत्या के पीछे आपसी रंजिश, निजी दुश्मनी, या कोई गहरी साजिश- पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। क्या विनोद को किसी ने बहला-फुसलाकर नहर के पास बुलाया था? क्या हत्या में पेशेवर अपराधी शामिल हैं? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर सुराग को खंगाल रही है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके। वहीं गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी सजादी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

थाना प्रभारी बोले-जल्द पकड़ेंगे हत्यारे

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने कहा कि, यह एक गंभीर हत्या का मामला है। हमारी टीम हर पहलू से जांच कर रही है। मोबाइल, घटनास्थल और प्रत्यक्ष जानकारी के आधार पर जल्द ही हत्यारे कानून के शिकंजे में होंगे।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts