Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में टीकाकारण का महाअभियान 25-26 अगस्त को, डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़े पैमाने पर जन-जागृति के उद्देश्य से मीडिया के सभी माध्यमों से टीकों के लाभ, दूसरी डोज की अनिवार्यता और उपयोगिता की जानकारी और संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए।
भोपाल। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के महाअभियान का दूसरा चरण 25 और 26 अगस्त को चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में करीब डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ संचालित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़े पैमाने पर जन-जागृति के उद्देश्य से मीडिया के सभी माध्यमों से टीकों के लाभ, दूसरी डोज की अनिवार्यता और उपयोगिता की जानकारी और संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीएम शिवराज कल शाम मुख्यमंत्री निवास पर टीकाकरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, शासकीय, अशासकीय, स्वयंसेवी संगठनों आदि के सहयोग से टीकाकरण के पक्ष में वातावरण निर्मित किया जाएगा। टीकाकरण के प्रति भी उदासीनता का भाव देखा जा रहा है। जागरूकता के स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं, बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से प्रदेश के प्रत्येक गांव और वार्ड में महाअभियान की सफलता के लिए जोरदार प्रयास किए जाएंगे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने कहा कि समस्त कलेक्टर 21 जून को पूर्व में आयोजित महाअभियान के अनुभवों और नवाचारों का उपयोग करते हुए कोविड-19 टीकाकरण के तहत प्राप्त सभी डोज का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करेंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts