Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिरफिरे ने बुजुर्ग दंपति को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, पुलिस की लापरवाही भी बेनकाब

एयरपोर्ट रोड पर सनसनीखेज वारदात में सिरफिरे युवक ने टैक्सी हाईजैक कर बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाया, चलती कार में मारपीट की और पेचकस से हमला कर दहशत फैला दी। दंपति के साहस और संघर्ष के बीच कार पोल से टकराई, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना में घायल अनिल शुक्ला का इलाज जारी है। मामले में आरोपी अमन पाल गिरफ्तार हुआ, लेकिन गांधीनगर टीआई की लापरवाही भी उजागर होने से पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल
सिरफिरे ने बुजुर्ग दंपति को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, पुलिस की लापरवाही भी बेनकाब

इंदौर। एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक सिरफिरे युवक ने बीच सड़क टैक्सी रुकवाकर पहले ड्राइवर पर पेचकस से हमला किया, फिर कार हाईजैक कर बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर करीब आधे घंटे तक आतंक मचाया। चलती कार में मारपीट, धमकी और अपहरण जैसे हालात के बीच दंपति ने हिम्मत दिखाकर आरोपी से संघर्ष किया, जिसके बाद कार पोल से टकराई और आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया।

रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल शुक्ला 

जानकारी के मुताबिक 66 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल शुक्ला पत्नी रेखा शुक्ला के साथ दिल्ली से लौटकर एयरपोर्ट टैक्सी से महालक्ष्मी नगर जा रहे थे। सुपर कॉरिडोर रेड सिग्नल पर अमन पाल ने लिफ्ट मांगने के बहाने कार रुकवाई। ड्राइवर के इनकार करते ही आरोपी ने पेचकस से हमला कर उसे नीचे उतार दिया और खुद स्टीयरिंग संभाल ली।

 दंपति को बंधक बनाकर  मारपीट की 

इसके बाद आरोपी ने कार गांधी नगर की ओर दौड़ाई और दंपति को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पितृ पर्वत क्षेत्र के पास अनिल शुक्ला ने बेटी को कॉल कर अपहरण की सूचना देने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। बुजुर्ग दंपति ने जान बचाने के लिए आरोपी को पैसे और चेन तक देने की पेशकश की, लेकिन सिरफिरे का हमला जारी रहा।

नियंत्रित होकर पोल से टकराई गाड़ी 

दंपति के लगातार प्रतिरोध के बीच कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े और दंपति की गुहार पर आरोपी को दबोच लिया। भीड़ ने जमकर घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया। घायल अनिल शुक्ला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 लापरवाही भी कटघरे

मामले में आरोपी अमन पाल गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस हाईप्रोफाइल घटनाक्रम में गांधीनगर टीआई अनिल यादव की लापरवाही भी कटघरे में आ गई। आरोप है कि गांधीनगर सीमा में घटना शुरू होने के बावजूद टीआई ने क्षेत्राधिकार बताकर पल्ला झाड़ लिया। बाद में मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, तब आरोपी को गांधीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ शहर की कानून व्यवस्था, बल्कि पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts