इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indore : प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या के चारों आरोपी गिरफ्तार, पथराव में गंभीर रूप से घायल युवक की हुई थी मौत

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में 25 जून को प्रॉपर्टी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में पथराव हो गया था। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद सदर बाजार पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं 2 दिन पहले एक पक्ष के घायल युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने 4 लोगों को आरोपी बनाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों पक्षों पर दर्ज किया था मामला

डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के अहिल्या पलटन इलाके में रहने वाले गजानंद पूरिया (58) का विवाद अपने ही परिवार के अन्य साथियों के साथ हुआ था। पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। घटना में कुछ दिन पूर्व गजानंद पूरिया की मौत होने के बाद हत्या के मामले में पुलिस द्वारा परिवार के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी विजय पूरिया, देवांग पूरिया, कार्तिक, संजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो दोनों ही परिवार का लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद अधिक बढ़ गया, जिसके बाद दोनों ही पक्ष ने एक-दूसरे पर पथराव और हथियारों से हमला किया था। वहीं पुलिस द्वारा चारों आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

(इनपुट-हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें – इंदौर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद : परिवार के दो पक्षों के बीच हुए पथराव में एक की मौत, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

ये भी पढ़ें- Indore : प्रॉपर्टी को लेकर विवाद एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, पुलिस ने दोनों ही पक्ष पर किया मामला दर्ज, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button