
शहर में शनिवार से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम आज भी जारी है। अबतक शहर की 70 फीसदी से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है वहीं कुछ बड़ी प्रतिमाओं का आज और कल में विसर्जन कर दिया जाएगा। बता दें कि ग्वारीघाट के आगे बनाए गए विसर्जन कुंड में क्रेन की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा को देखते हुए दुर्गा समिति के सदस्यों को पानी में उतरने नहीं दिया जा रहा है।

अबतक इतनी प्रतिमाओं का हो चुका है विसर्जन
ग्वारीघाट में विसर्जन कुंड के समीप कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां समितियां पर्ची कटाकर क्रेन के जरिए विसर्जन करा रही हैं। कंट्रोल रूम से सुरेश ठाकुर ने पीपुल्स को बताया कि शनिवार से रविवार रात 2 बजे तक करीब 174 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। वहीं सोमवार तक 293 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। देखें फोटोज…








