ताजा खबरराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी AIIMS में भर्ती, डॉक्टर्स कर रहे निगरानी; स्वास्थ्य स्थिर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। एम्स के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री रेड्डी को पेट के ऊपरी हिस्से में परेशानी होने के बाद रविवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एम्स के अनुसार, मंत्री को पेट के ऊपरी हिस्से में परेशानी की शिकायत के बाद कल रात एम्स लाया गया था। वह स्थिर हैं और नियमित क्रियाकलाप कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री थे रेड्डी

भाजपा के सांसद जी. किशन रेड्डी को 2019 में 17वीं लोकसभा में तेलंगाना के सिकन्दराबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। जुलाई 2021 में भाजपा के सांसद जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। उन्हें हृदय के रोगी बच्चों के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। रेड्डी को संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कार मिल चुका है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button