इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, कोचिंग क्लास जाते समय करता था पीछा

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि, बड़ी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक मनचला कोचिंग क्लास जाते समय उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वहीं पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मनचले को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालटोली थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि, जेईई की तैयारी करने वाली एक छात्रा द्वारा थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जब भी कोचिंग क्लास जाती है। उस समय बड़ी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का रहने वाला बबली शर्मा नामक आरोपी उसका पीछा करता है। छात्रा ने बताया कि, आरोपी क्षेत्र में आवारागर्दी करता है। कुछ दिनों पहले छात्रा को उसने कोचिंग क्लास जाते हुए देखा। जिसके बाद से वो रोज कोचिंग क्लास से उसके घर तक पीछा करता रहता है। वहीं छात्रा ने जब इस युवक को लगातार उसका पीछा करते देखा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button