मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उनके दोस्त अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। ऐसे में अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था।
एनसीबी ने शेयर किया वीडियो!
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में ड्रग पिल छिपाई गई है।
#AryanKhanDrugCase Drugs being recovered from sanitary pad from ship room of accused munmun
(Exclusive footage) #DrugsParty pic.twitter.com/V2gcZktVLT— gyanendra shukla (@gyanu999) October 9, 2021
मुनमुन धमेचा के भाई का बयान
मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने मीडिया से बातचीत की थी, जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारीज की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बताया था। उन्होंने कहा कि, ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।
कौन हैं मुनमुन धमेचा
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि, वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन बीते लंबे समय से वह दिल्ली में रह रही हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर जो अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है, उस पर उनकी पार्टी की काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में सेलेब्स भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।