
देशभर में मार्च में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अप्रैल महीनें में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को अभी से जून-जुलाई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। कई राज्यों में लू की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कुछ राज्यों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में हीट वेव की संभावना जताई है। इसके अलावा 06 अप्रैल के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में भी लू चलेगी।
लू की चपेट में मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश का पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। जबकि खरगोन में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
MP के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
आने वाले दो दिनों में छिंदवाड़ा, छतरपुर, खंडवा, खरगौन, दमोह, राजगढ़, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, शाजापुर जिलों लू चलने की संभावना जताई है।
जानें प्रमुख शहरों का आज का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 18.0 | 39.0 |
श्रीनगर | 11.0 | 25.0 |
अहमदाबाद | 26.0 | 42.0 |
भोपाल | 22.0 | 42.0 |
चंडीगढ़ | 19.0 | 38.0 |
देहरादून | 17.0 | 36.0 |
जयपुर | 23.0 | 39.0 |
शिमला | 18.0 | 28.0 |
मुंबई | 23.0 | 34.0 |
लखनऊ | 19.0 | 40.0 |
गाजियाबाद | 22.0 | 35.0 |
जम्मू | 19.0 | 35.0 |
लेह | 2.00 | 14.0 |
पटना | 25.0 | 37.0 |
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण तटीय कर्नाटक, शेष पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी
- सूर्य की किरणों से सीधे संपर्क आने से बचें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- अपने सिर को कपड़े या टोपी से जरूर ढ़क कर रखें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
ये भी पढ़ें- Earthquake : आंध्र प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
मार्च में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
देश में इस बार गर्मी ने मार्च महीने में पिछले 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मार्च 2022 में दर्ज किया गया औसत अधिकतम तापमान 1901 से 2022 तक पिछले 122 सालों में 33.10 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे अधिक है और इसने 33.09 डिग्री सेल्सियस के मार्च 2010 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।