
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी चुनावी मैदान में उतरने वाली है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ अपने देवर भगवंत मान के लिए वोट मांगने धूरी जा रही हूं।
धुरी में भगवंत मान की जनसभा
जानकारी के मुताबिक, अरविंद कजेरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगी। बता दें कि वे धुरी में भगवंत मान की जनसभा में शामिल होकर आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगेंगी।

धुरी सीट से चुनावी मैदान में भगवंत मान
पंजाब से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
महिलाओं से संवाद करेंगी सुनीता और हर्षिता
भगवंत मान 11 फरवरी को धुरी में महिलाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान जनसभा में अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी शामिल होंगी और भगवंत मान की मां और बहन के साथ प्रचार करेंगी।