
चंडीगढ़। हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा दे सकती है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल, मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।
हरियाणा में BJP और JJP का गठबंधन टूटा !
हरियाणा में BJP और JJP का गठबंधन टूट सकता है। अटकलें लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजेपी में गठबंधन ना होने की चर्चाएं हैं। भाजपा अकेले 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि, गठबंधन लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में 10 सीटें बीजेपी जीतेगी।
Haryana Politics : हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल, सीएम #मनोहर_लाल_खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा कैबिनेट भी दे सकती है इस्तीफा। #HaryanaPolitics @mlkhattar @BJP4India #HaryanaCabinet #LokSabhaElection2024 #PeoplesUpdate pic.twitter.com/kdEgHRPIMS
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 12, 2024
हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक आज
जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक मंगलवार 11:30 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में होगी। बैठक में बीजेपी के सभी विधायक और मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, बीजेपी समर्थित निर्दलीय विधायक भी मीटिंग में शिरकत करेंगे। वहीं, हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।
नवंबर में पूरा होगा कार्यकाल
हरियाणा में मनोहर लाल सरकार का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होने जा रहा है। फिलहाल, यहां पर भाजपा और जजेपी की गठबंधन सरकार है। भाजपा ने 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थीं। लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। वहीं कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। इसके अलावा जनता जननायक पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी, भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
One Comment