जबलपुर में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 12वीं के छात्र ने कैफे में की जबरदस्ती

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि 9वीं की छात्रा के साथ 12वीं के छात्र ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने यू-टर्न कैफे में इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सोशल साइट के जरिए हुई दोस्ती

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा ने बताया कि वो 9वीं कक्षा में पढ़ती है। साल 2020 जनवरी में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले समीर से हुई थी। बता दें कि कुछ दिन बातचीत करने के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। जिसके बाद से समीर अधिकतर जीरो डिग्री रोड पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया करता था।

यू-टर्न कैफे में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को जब छात्रा कोचिंग पहुंची तो समीर ने उसको फोन कर जीरो डिग्री रोड पर मिलने के लिए बुलाया। वहीं छात्रा कोचिंग से शाम को फ्री होकर समीर से मिलने पहुंची। बता दें कि कुछ देर बातचीत करने के बाद समीर ने कहा कि चलो मंचूरियन खाते हैं। इस दौरान समीर उसे मंचूरियन खिलाने के बहाने विजय नगर में यू टर्न कैफे ले गया। छात्रा के मुताबिक समीर ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस डायरी विजय नगर थाने को ट्रांसफर कर दी है। हालांकि विजय नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। जबलपुर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts