भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए रविवार शाम को राज्य शासन ने 9 आईएएस अफसरों के तबादलों के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में चार जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं।
आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रोशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की कमान सौंपी है।
इंदौर कलेक्टर को मिला अतिरिक्त प्रभार
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान में संचालक जनसंपर्क के पद पर कार्यरत अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।