हवा में लटक रहे थे 18 मकान – नोटिस देने के बाद तोड़ने की कार्रवाई

Follow on Google News
हवा में लटक रहे थे 18 मकान – नोटिस देने के बाद तोड़ने की कार्रवाई

इंदौर – जवाहर मार्ग से चन्द्रभागा जूनी इंदौर की ओर जाने वाले नए लिंक रोड पर जब चौड़ीकरण किया गया था उस समय भी कई मकान चौड़ीकरण की हद में आ रहे थे उन्हें तोड़ा गया था, उनमें से 18 मकान ऐसे थे जो हवा में लटके हुए दिखाई दे रहे थे। इस बरसाती सीजन में हवा और पानी के बीच यह खतरनाक मकान कभी भी धराशायी हो सकते थे।

निगम रिमूव्हल टीम ने आज 4 पोकलेन, 2 जेसीबी मशीन और निगम रिमूव्हल दस्ते के साथ इन खतरनाक मकानों को जिनको पहले नोटिस दिए गए थे, उनको तोड़ने की कार्रवाई की। बारी-बारी सेइन 18 मकानों को धीरे-धीरे तोड़ा गया, जो जर्जर एवं हवा में लटके दिखाई दे रहे थे। इस नए मार्ग को आज रिमूव्हल के दौरान रोका गया था। निगम ने इन मकानों को नोटिस जारी किए थे और अब खतरनाक मकान को हटाने की कार्रवई भी की गई। बबलू कल्याणे सहित अन्य निगम टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Uploaded media
इसके लिए आयुक्त शिवम वर्मा व अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने निर्देश दिए थे। कार्रवाई साउथ तोड़ा क्षेत्र में लाइफलाइन रोड से शुरू की गई। भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि निगम ने 18 जर्जर हो चुके मकानों की सूची बनाई है जिन पर कार्रवाई शुरू की गई है। ये मकान सडक़ से नीचे बने हैं जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts