72nd National film Awards 2026 :कार्तिक आर्यन - यामी गौतम बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, 'आर्टिकल 370' ने मारी बाजी; देखें पूरी Winners List

नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में कर दी गई। इस बार हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण भारतीय फिल्मों तक कई बड़े नामों ने राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किए। 'आर्टिकल 370' इस साल की सबसे बड़ी विजेता फिल्म बनकर उभरी। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि इसकी अभिनेत्री यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। वहीं कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमायुगम) ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का सम्मान हासिल किया। इन पुरस्कारों के लिए उन फिल्मों पर विचार किया गया, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से प्रमाणपत्र मिला था। इस वर्ष अवॉर्ड्स की जूरी की अध्यक्षता मलयालम फिल्म निर्माता जयराज ने की।
'आर्टिकल 370' ने जीते सबसे बड़े सम्मान'
राजनीतिक ड्रामा 'आर्टिकल 370' ने इस बार सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत) का पुरस्कार भी मिला।
कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर
इस साल बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दो अभिनेताओं के बीच साझा रहा। कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन'और दिग्गज अभिनेता ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम'में दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं राजकुमार पेरियासामी को फिल्म 'अमरन'के लिए बेस्ट डायरेक्टर चुना गया।
'कल्कि 2898 AD', 'पुष्पा 2' और 'अमरन' भी रहे चर्चा में
साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD'को संपूर्ण मनोरंजन वाली बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं 'पुष्पा 2' को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसी अहम श्रेणियों में सम्मान मिला। 'अमरन' ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक और बेस्ट एडिटिंग सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: प्रमुख विजेताओं की सूची
|
कैटेगरी |
विजेता |
|
बेस्ट फीचर फिल्म |
आर्टिकल 370 |
|
बेस्ट एक्टर |
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन), ममूटी (ब्रमायुगम) |
|
बेस्ट एक्ट्रेस |
यामी गौतम (आर्टिकल 370) |
|
बेस्ट डायरेक्टर |
राजकुमार पेरियासामी (अमरन) |
|
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर |
संजय मिश्रा (भक्षक) |
|
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस |
रूपाश्री वरकाडी (मिथ्या), सचना नामिदास (महाराजा) |
|
संपूर्ण मनोरंजन वाली बेस्ट फिल्म |
कल्कि 2898 AD |
|
राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म |
कैप्टन मिलर |
|
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट |
रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब, गीताश्री चक्रवर्ती, अरुंदेव पोथुला, अतिश एस. शेट्टी |
|
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी |
शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम) |
|
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले |
सुकुमार (पुष्पा 2) |
|
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले |
योगेश देशपांडे (स्वरगंधर्व सुधीर फड़के) |
|
बेस्ट डायलॉग राइटर |
वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर) |
|
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन |
नितिन ज़िहानी चौधरी (कल्कि 2898 AD) |
|
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन |
अनल अरासु (महाराजा) |
|
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट |
पी. रवि कुमार (कमेटी कुर्रोल्लू) |
|
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन |
दीपाली नूर, शीतल शर्मा (पुष्पा 2) |
|
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत) |
शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370) |
|
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक |
जी.वी. प्रकाश (अमरन) |
|
बेस्ट गीतकार |
मनोज मुंतशिर (मैदान) |
|
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर |
अभय जोधपुरकर |
|
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर |
वैकोम विजयलक्ष्मी |
|
बेस्ट कोरियोग्राफी |
विजय गांगुली (स्त्री 2) |
|
बेस्ट साउंड डिजाइन |
मानस चौधरी (भूल भुलैया 3) |
|
बेस्ट एडिटिंग |
आर. कलैवन्नन (अमरन) |
क्षेत्रीय फिल्मों को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान
|
भाषा |
बेस्ट फिल्म |
|
हिंदी |
श्रीकांत |
|
तमिल |
रायान |
|
तेलुगु |
कमेटी कुर्रोल्लू |
|
मलयालम |
फेमिनिची फातिमा |
|
कन्नड़ |
मिथ्या |
|
मराठी |
मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी |
|
बंगाली |
चलचित्र एखोन |
|
असमिया |
जुईफूल |
|
ओड़िया |
लहरी |
|
गुजराती |
मारान |
|
मणिपुरी |
सुनीता |
|
कोंकणी |
मोग असुम |
|
तुलु |
इम्बू |
|
गढ़वाली |
ढोली |
जूरी ने इन फिल्मों को क्यों चुना?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। इस साल जूरी की अध्यक्षता मलयालम फिल्मकार जयराज ने की। जूरी ने उन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया, जिन्होंने अभिनय, निर्देशन, तकनीकी उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस बार मुख्यधारा की फिल्मों के साथ-साथ क्षेत्रीय और कंटेंट आधारित सिनेमा को भी बराबर महत्व दिया गया।












