Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मक्का में गर्मी से भारत के 70 हज यात्रियों की जान गई, मप्र के 2 हाजियों ने तोड़ा दम

Follow on Google News
मक्का में गर्मी से भारत के 70 हज यात्रियों की जान गई, मप्र के 2 हाजियों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली/रियाद। मक्का (सऊदी अरब) में हज करने गए 900 से ज्यादा लोगों की बहुत तेज गर्मी के कारण मौत हो गई है। हालत यह हैं कि 1400 लोग अभी भी लापता हैं। रियाद के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में सबसे ज्यादा 658 हज यात्री मिस्र के हैं। सूत्रों के अनुसार हज यात्रा पर गए 70 भारतीयों की भी मौत हो गई है। हज कमेटी आॅफ इंडिया के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा 1,75,000 भारतीय हज यात्रा के लिए मक्का पहुंचे हैं। मप्र हज कमेटी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहेफिजा में रहने वाले सैय्यद मुमताज हसन (72) की मौत 14 जून को मक्का में गर्मी के चलते हो गई। उन्हें मक्का में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सैय्यद मुमताज हसन हज यात्रा पर पत्नी सीमा मुमताज हसन (68) के साथ गए थे। उनके अलावा, छतरपुर की रहने वाली महिला हाजी राबिया बेगम की भी मौत हो गई है। सऊदी अरब ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की सऊदी अरब ने अब तक मरने वालों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि मक्का में 17 जून को तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts