Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर के नोनी में भूस्खलन में 7 जवानों की मौत, लगभग 45 लोग लापता

मणिपुर के नोनी में भूस्खलन में 7 जवानों की मौत, लगभग 45 लोग लापता
मणिपुर के नोनी में लगातार भारी बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में टेरिटोरियल आर्मी के सात जवानों के मारे जाने की खबर है। लगभग 45 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस लैंडस्लाइड में जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण, और मजदूरों के कैंप भी तबाह हो गए।

मलबे में कई लोग फंसे

अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि 7 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 45 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे CM बिरेन सिंह

राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल 19 लोगों को बचा लिया गया है, जिनका नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। बता दें कि गंभीर रूप से घायलों को निकालने का काम चल रहा है। हालांकि खराब मौसम और ताजा भूस्खलन के कारण बचाव कार्य खासा प्रभावित हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की हालात की समीक्षा

मणिपुर के लैंडस्लाइड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालात जाने। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा - मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के नोनी में लैंडस्लाइड को लेकर ट्वीट किया - मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 2 अतिरिक्त टीमें टुपुल पहुंच रही हैं। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts