राष्ट्रीय

लखीमपुर कांड: मां का आरोप- ‘दोनों बेटियों को अगवा किया… रेप के बाद मार डाला’, SP बोले- मर्जी से गईं लड़कियां; 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक तरफ जहां मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि, आरोपी युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए। वहीं अब प्रथमिक जांच में सामने आया है कि, जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और लड़कियां अपनी मर्जी से बाईक पर बैठी थीं।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई खुलासे

लखीमपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, निघासन में हुई इस घटना में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक हिंदू और बाकी युवक मुस्लिम हैं। एसीपी ने कहा कि जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और लड़कियां अपनी मर्जी से बाईक पर बैठी थीं। मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी। आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया।

लखीमपुर एसपी ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं। छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी, बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए।

आईजी के समझाने पर धरना समाप्त हुआ

ये 6 आरोपी थे शामिल

पुलिस के मुताबिक, मामले में कुल 6 आरोपी हैं। आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं। सभी आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने अब तक छोटू, जुनैद, हफीजुरहमान, सोहेल, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी है, जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी जुनैद को पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर बुधवार देर शाम पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिली थी। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि बुधवार दोपहर 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए। घटना निघासन थाना इलाके के तमोलीन गांव की है, शव मिलने के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।

मृतक लड़कियों की मां

मां ने कहा- जबरदस्ती उठा ले गए लड़के

मृतक लड़कियों की मां ने अपने बयान में कहा कि, वो 15 और 17 साल की अपनी दोनों बेटियों के साथ बुधवार की दोपहर को घर के बाहर बैठी हुई थी। कुछ देर बाद बेटियों को बाहर छोड़कर वो कपड़े डालने के लिए घर के अंदर चली गईं और उसी वक्त बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंच गए।

महिला ने आगे बताया, ‘तीन में से दो अलग-अलग लड़कों ने उनकी बेटियों को घसीटा और एक लड़के ने बाइक स्टार्ट की और दोनों को लेकर मौके से फरार हो गए।’ मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी।

चश्मदीदों ने कहा- लड़कियां अपनी मर्जी से गईं

पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों ने बताया है कि लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई हैं, अपहरण नहीं हुआ है। वहीं इस मामले के बाद यूपी में राजनीति भी गरमा गई है और समाजवादी पार्टी सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हो गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसपी संजीव सुमन की ग्रामीणों से झड़प हो गई। काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया। खुद IG लक्ष्मी सिंह ने रातभर गांव में कैंप किया। रात में ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजन से मुलाकात की।

आईजी ने कहा, “परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मौत का कारण पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का पता चल सकेगा।”

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button