32 साल के सिद्धार्थ हरदा कलेक्टर, 41 के आशीष उज्जैन के संभाग कमिश्नर

- शिवपुरी और पन्ना में 59 साल के आईएएस अफसर संभाल रहे जिले की जिम्मेदारी
Follow on Google News
32 साल के सिद्धार्थ हरदा कलेक्टर, 41 के आशीष उज्जैन के संभाग कमिश्नर
उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह एवं हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल। प्रदेश के 55 जिलों में, 32 साल के सिद्धार्थ जैन हरदा के सबसे युवा कलेक्टर हैं, जबकि 41 साल (दो माह कम) के आशीष सिंह उज्जैन संभाग के आयुक्त हैं। वहीं 33 जिलों में 40 साल तक के आईएएस कलेक्टरी कर रहे हैं।  अब नगर निगमों में भी युवा आईएएस अफसरों की पोस्टिंग की गई है। अगले सप्ताह  होने जा रही एक और प्रशासनिक सर्जरी में ज्यादातर युवा आईएएस पदस्थ करने की संभावना है।

    प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस समय युवा आईएएस कलेक्टर हैं। वहीं दस संभागों में से छह में 50 साल तक के आईएएस संभाग आयुक्त हैं। युवा आईएएस अफसरों को पदस्थ करने से प्रमोटी आईएएस कलेक्टर बनने से चूक रहे हैं। आलम है कि दो दर्जन से अधिक अधिकारी कलेक्टर नहीं बन पाए और सेवानिवृत्त हो गए। पूर्व आईएएस बीएस कुलेश का कहना है कि प्रमोटी अफसर का भी सपना होता है कि वह एक बार कलेक्टर बने, लेकिन सरकार में पारदर्शिता नहीं होने से हमारे सपने बिखर जाते हैं।

    छतरपुर के कुलदीप पटेल 23 साल के हैं

    मप्र कॉडर के 375 आईएएस अफसरों में छतरपुर के कुलदीप पटेल सबसे कम 23 साल के हैं, पटेल रायसेन जिले में पदस्थ हैं। उनका पहले प्रयास में ही प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है और वर्ष 2024 बैच मिला है।

    सबसे युवा टॉप-5 कलेक्टर

    नाम उम्र (वर्ष) जिला
    सिद्धार्थ जैन 32 हरदा
    पार्थ जैसवाल 33 छतरपुर
    प्रीति यादव 33 आगर मालवा
    हिमांशु चंद्रा 34 नीमच
    आदित्य सिंह 35 अशोकनगर

    सबसे अधिक उम्र के 5 कलेक्टर

    नाम उम्र (वर्ष) जिला
    सुरेश कुमार 59 पन्ना
    रवींद्र चौधरी 59 शिवपुरी
    शीलेन्द्र सिंह 58 छिंदवाड़ा
    संजीव श्रीवास्तव 57 भिंड
    किशोर कन्याल 57 गुना

    ये आईएएस जो अपने बैच में कलेक्टर नहीं बने

    • 2010: सपना निगम, चंद्रशेखर वालिंबे
    • 2011: उषा परमार, सरिता बाला प्रजापति, संतोष वर्मा, दिनेश मौर्य, राजेश ओगरे, भारती जाटव ओगरे।
    • 2013: मीनाक्षी सिंह, अमर बहादुर सिंह, मनीषा सेतियां, नीरज वशिष्ठ, रूही खान, पवन कुमार जैन।
    • 2014: दिलीप कापसे, विनय निगम, नियाज खान, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया।
    • 2015: राखी सहाय, शीला दाहिमा, बिदिशा मुखर्जी।
    • 2016: किरोड़ी लाल मीना, गौरव बेनल, हरेंद्र नारायण, मीशा सिंह, सुनील दुबे, राजेश जैन, प्रमोद शुक्ला, गजेंद्र नागेश, पीएन यादव, अनुराग सक्सेना, मल्लिका नागर, अजीजा सरशार, सपना सोलंकी, मंजूषा राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, सुचिश्मिता सक्सेना, जगदीश गोमे, दिशा नागवंशी।

    36 से 40 आयु वर्ग के 25 कलेक्टर और कमिश्नर

    आयु समूह (वर्ष) कलेक्टर / कमिश्नर की संख्या
    30-35 08
    36-40 25
    41-45 09
    46-50 05
    51-55 03
    56-59 14
    कुल 64

    (55 जिले और 10 संभाग हैं। एक संभाग दोहरे प्रभार में है)  

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts