Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में 24 घंटे में 30 नए केस, इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित; प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 263

मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में 30 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बता दें कि इंदौर में सबसे ज्यादा 14, भेपाल में 10, उज्जैन में 2, धार में 2, नरसिंहपुर में 1, खरगोन में 1 संक्रमित सामने आए हैं। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 263 पहुंच गई है।

गृह मंत्री ने दी जानकारी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 263 हैं। संक्रमण दर 0.06% और रिकवरी रेट 98.60% है। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1475345470369140738?s=20

तीसरी लहर को लेकर सरकार सतर्क : नरोत्तम

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इंदौर में ओमिक्रॉन के तीन एक्टिव केस हैं। लोगों को घबराने की नहीं सावधानी रखने की जरूरत है। तीसरी लहर को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है।

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 719 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 924 लोग ठीक हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना से 10 हजार 532 की मौत हो चुकी है। वहीं रविवार को 19 मरीज ठीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 51 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts