मध्य प्रदेश: 27 आईएएस अफसरों के तबादले, 9 कलेक्टर वल्लभ भवन भेजे, 5 को इधर से उधर किया

मंत्रालय में तैनात अफसरों को भी जिले में कलेक्टर के रूप में तैनाती मिली
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम 27 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 14 कलेक्टर शामिल हैं। 9 कलेक्टर को वल्लभ भवन वापस बुला लिया गया। इसके अलावा, मंत्रालय में पदस्थ अफसरों को भी जिले में कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। जबकि 5 कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला सूची जारी कर दी। इससे पहले एक सितंबर को भी आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था। इस सूची में भी अधिकांश मंत्रालय में सेवाएं दे रहे आईएएस अफसरों को नवीन पदस्थापना मिली थी। दरअसल, इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम सीएम हाउस में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री 13 सितंबर को कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले जिलों में नए अफसरों की तैनाती की जा रही है। देखें पूरी लिस्ट      
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts