Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : कांग्रेस की कार्यकारिणी में 260 नेताओं को मिली जगह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की घोषणा

उज्जैन : कांग्रेस की कार्यकारिणी में 260 नेताओं को मिली जगह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की घोषणा
उज्जैन। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने शुक्रवार को शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की जंबो सूची जारी कर दी। लिस्ट में 260 नेताओं को जगह मिली है। जिन्हें संगठन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन सके।

लंबी खींचतान के बाद की घोषणा

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने लंबी खींचतान के बाद आज शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। जिसमें 30 उपाध्यक्ष, 50 महामंत्री, 70 सचिव और 30 सह सचिव बनाए गए हैं। वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कैलाश सोनी को कोषाध्यक्ष, लालचंद भारती को प्रवक्ता विवेक सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी में गुटबाजी नहीं है : भदौरिया

अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आपने बताया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। सभी लोग आपसी सामंजस्य से काम करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के काम में जुटे हुए हैं। चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपए में सिलेंडर और प्रत्येक नारी को 15 सौ रुपए प्रतिमाह देने के अलावा प्रति माह 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट बिजली हाफ में दी जाएगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1662073224065081345 (इनपुट- संदीप पांडला) ये भी पढ़ें: उज्जैन : सिंहस्थ में सेवा करेगा सिख समाज, बैठक में अंतर्राष्ट्रीय जत्थेदार हुए शामिल मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts