95वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में 2 भारतीय फिल्म : RRR और छेल्लो शो ने बनाई जगह, जानें किस कैटेगरी में हुईं शामिल

Follow on Google News
95वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में 2 भारतीय फिल्म : RRR और छेल्लो शो ने बनाई जगह, जानें किस कैटेगरी में हुईं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क : सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए 21 साल बाद दो भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि जबरदस्त सुर्खियां बटोरने के बाद डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शामिल किया गया है।

राजामौली ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

गौरतलब है कि डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। फिल्म ने रिलीज होने पर देश-विदेश में खूब तहलका मचाया था। RRR को ऑस्कर की ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को लेकर कैंपेन शुरू किया था और RRR को 14 कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया था।

नाटू-नाटू को इस कैटेगरी में किया शॉर्टलिस्ट

‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, उसे ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल कर लिया है। वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि ‘आरआरआर’ के मेकर्स ने फिल्म को जिन 14 कैटेगरी में सबमिट किया था, उनमें स्क्रीनप्ले, स्कोर, एडिटिंग, साउंड, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और एडिटिंग शामिल हैं। बुधवार (21 दिसंबर) को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई थी। बता दें कि 95वीं ऑस्कर सेरेमनी 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगी।

‘छेल्लो शो’ के अलावा इन फिल्मों को किया शॉर्टलिस्ट

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में और जिन फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें Argentina 1985, The Quiet Girl और ‘द ब्लू काफ्तान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बार ऑस्कर में एक और खास चीज हुई है। बता दें कि यह पहली बार है जब पाकिस्तान की किसी फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है। पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को भी ‘बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल किया गया है।

‘कांतारा’ को भी मिल सकता है मौका

फिल्म ‘कांतारा’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इसके मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा को लास्ट मोमेंट पर ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन में भेजा है। मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट कर लिया जाए, जिससे कि लोग फिल्म में दिखाए गए मैसेज को ग्लोबली पहचान मिल पाए।
Author 5
By Author 5
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts