Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हथियार लेकर घूम रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 4 कारतूस सहित चायना चाकू जब्त

जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने आज दो युवक को किसी अपराध की फिराक में हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा। जिनके पास से 1 देशी पिस्टल, 4 कारतूस सहित एक चायना चाकू जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध पूछताछ की जा रही है।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

थाना हनुमानताल में गुरुवार को करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक हनुमानताल तालाब के किनारे बड़े जैन मंदिर के पास पिस्टल एवं चाकू लिए कोई अपराध करने की नीयत से खड़े है। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। जहां 2 लड़के संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

हथियारों के संबंध में की जा रही पूछताछ

इस दौरान एक लड़के के हाथ में पिस्टल थी। जिसने पुलिस को अपना नाम अंकित मराठा (27) निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल बताया। जांच करने पर पिस्टल में 4 कारतूस लोड मिले। वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम अभिलाष मराठा (वानखेडे़) (30) निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल बताया। जिसकी तलाशी लेने पर एक बटनदार, धारदार चायना चाकू रखा मिला। पुलिस ने देशी पिस्टल एवं 4 कारतूस तथा 1 धारदार चायना चाकू जब्त करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है। उक्त पिस्टल, कारतूस एवं चायना चाकू कहां से मिले इस संबंध में पूछताछ जारी है। ये भी पढ़े: MP में बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, इन जिलों में ठंड बढ़ने से लुढ़का पारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts