अन्यखेल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मप्र अकादमी के 14 एथलीट हुए पुरस्कृत

भोपाल। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 14 खिलाड़ियों को खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने लगभग पांच लाख की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें सबसे अधिक राशि अभय सिंह को मिली है। उन्हें सबसे अधिक 1,38,750 रुपए राशि उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की गई। इसके अलावा सीहोर की रहने वाली बुशरा खान गौरी, दीक्षा, देव मीणा, अभिषेक सिंह ठाकुर, निकिता आकरे, निमिषा, रीतेश ओहरे, एकता डे, मनीषा, भव्या जैन, शिवकुमारी मुकाती, बंटी यादव, सुनील डाबर व अर्जुन वास्कले शामिल है। इन सभी को उनके प्रदर्शन के आधार पर राशियां प्रदान की गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button