जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

महाकौशल से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, कल जबलपुर आएंगी प्रियंका गांधी, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

भोपाल/जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 12 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे वहां नर्मदा पूजन और एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

प्रियंका गांधी साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को जबलपुर से नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना करने के बाद करेंगी।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह 10.30 दस बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • 10.40 बजे जबलपुर के ग्वारीघाट जाएंगी और वहां सुबह 10.50 बजे मां नर्मदा का पूजन करेंगी।
  • 11:15 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक के लिए प्रस्थान करेंगी और 11.25 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • दोपहर 01.25 बजे शहीद स्मारक से रवाना होगी और दोपहर डेढ बजे ग्वारीघाट स्थित हेलीपेड पहुंचेंगी।
  • दोपहर 1.35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

महाआरती में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी सबसे पहले मां नर्मदा नदी के गौरीघाट जाएंगी। यहां नर्मदा पूजन कर महाआरती में शामिल होंगी। इसके बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करेंगे। नारी सम्मान योजना की औपचारिक शुरुआत करते हुए महिला मार्च के जरिए भी कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल इत्यादि उपस्थित रहेंगे।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने दी थी BJP को मात

जबलपुर राज्य के महाकौशल क्षेत्र का केंद्र है और यहां आदिवासी मतदाताओं संख्या बहुत ज्यादा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 8 जिलों के इस संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की जबकि शेष 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी।

कांग्रेस ने 38 में से हासिल की थी 24 सीट

मध्य प्रदेश भौगोलिक रूप से 6 क्षेत्रों में विभाजित है। जिसमें महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, मध्य भारत, निमाड़-मालवा, विंध्य और बुंदेलखंड शामिल। महाकौशल या जबलपुर संभाग में जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं और इसमें 38 विधानसभा सीटें हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इनमें से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 13 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी। वहीं, 2013 के चुनावों में भाजपा ने 24 सीटें जीतीं और कांग्रेस को सिर्फ 13 सीटों पर जीत मिली थी। 2018 में महाकौशल में जीत के बाद कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में सक्षम बनी लेकिन, मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद यह सरकार गिर गई।

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में सौगातों की बरसात : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय, सभी बनीं लाड़ली बहना, रिटायरमेंट पर भी मिलेंगे सवा लाख रुपए

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button