फोन ब्लास्ट और बैटरी खराबी का कारण बन सकता है गलत Power Bank... स्मार्टफोन को खतरा, इन बातों का रखें ध्यान

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसे चार्ज रखना भी बेहद जरूरी है, खासकर ट्रैवलिंग के दौरान। यही वजह है कि पावर बैंक हर स्मार्टफोन यूजर के लिए एक जरूरी एक्सेसरी बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गलत या घटिया क्वालिटी का पावर बैंक आपके फोन को भारी नुकसान पहुंचा सकता है?
खराब क्वालिटी का पावर बैंक : खतरे की घंटी
अक्सर लोग सस्ते या कम कीमत के पावर बैंक के लालच में अपनी डिवाइस की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। खराब क्वालिटी का पावर बैंक कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है- ओवरहीटिंग की समस्या : घटिया पावर बैंक फोन की बैटरी को जरूरत से ज्यादा गर्म कर सकता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस घट जाती है। शॉर्ट-सर्किट का खतरा : लो-क्वालिटी पावर बैंक से चार्जिंग के दौरान शॉर्ट-सर्किट हो सकता है, जिससे फोन में ब्लास्ट तक हो सकता है। बैटरी लाइफ पर असर : गलत पावर बैंक के इस्तेमाल से फोन की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और उसका बैकअप भी कम हो सकता है।





















