कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता? डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट से मिलकर बना 'डेल्मिक्रॉन'
दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। वहीं डेल्टा और ओमिक्रॉन के बाद अब कोरोना का डबल वैरिएंट सामने आया है, जिसे डेल्मिक्रॉन नाम दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि कोरोना का सुपर स्ट्रेन डेल्मिक्रॉन ही अमेरिका और यूरोप में कोरोना के तूफानी गति से बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। वैज्ञानिकों के मुताबिक डेल्मिक्रॉन लोगों में कोरोना के गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।
क्या है डेल्मिक्रॉन?
- डेल्मिक्रॉन कोरोना का नया वैरिएंट नहीं है। दरअसल, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट और ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलकर एक 'सुपर स्ट्रेन' बना रहे हैं, जिसे डेल्मिक्रॉन कहा जा रहा है।
- कोविड-19 टास्क फोर्स के एक अधिकारी के मुताबिक यूरोप और अमेरिका में डेल्टा और ओमिक्रॉन के ट्विन स्पाइक्स से उपजे डेल्मिक्रॉन ने लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
- कोरोना के दो अलग-अलग वैरिएंट का संक्रमण गंभीर संमस्याओं का कारण बन सकता है।
- व्यक्ति में एक साथ डेल्टा और ओमिक्रॉन संक्रमण हो जाने की स्थिति को डेल्मिक्रॉन कहा जा रहा है।
- डॉक्टर्स के मुताबिक कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग-डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों ही वैरिएंट से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे ही लोगों के अंदर डेल्टा और ओमिक्रॉन के वायरस मिलकर नया सुपर स्ट्रेन डेल्मिक्रॉन बना रहे हैं।











