
Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया से जानें यह सप्ताह किन राशियों के लिए कुछ अच्छा लाने वाला है और किन राशियों के जातकों को करने होंगे उपाय।
मेष : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत के साथ आएगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, परंतु उत्तरार्ध में मन चिंता और परेशानियों के बीच व्यतीत होगा। हालांकि, सप्ताह का अंत आते-आते आप इन पर काबू पा लेंगे और आप में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखें तथा चिंता और तनाव को हावी न होने दें। छोटे भाई बहनों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे रहेंगे और उनके द्वारा आपको फायदा भी हो सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोच विचारकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत कराने वाला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग हैं। वहीं, व्यापारियों को कुछ आर्थिक जोखिम उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के विचार से यह सप्ताह अच्छा है।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लगाएं।
वृषभ : इस राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत सामान्य होगी। सप्ताह के मध्य में मनचाही इच्छा की पूर्ति होगी और सप्ताहांत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में एक उदासीनता का भाव आएगा। मन में पराक्रम की भावना रहेगी। लड़ाई-झगड़े और व्यर्थ के विवादों से खुद को बचाना होगा। छोटे भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध सामान्य रहेंगे तथा घर, भूमि या वाहन आदि खरीदने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामान्यतः विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आपको स्वयं या किसी और के लिए अस्पताल आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।
उपाय : देवी मां की उपासना करें।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी और राहत भरी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की परेशानियां खत्म होंगी। आपकी वाणी से बिगड़े काम बनेंगे। छोटे भाई- बहनों और पड़ोसियों से संबंध मधुर रहेंगे परंतु बड़े भाई-बहनों से कुछ विवाद होने की संभावना है। नया मकान, वाहन आदि खरीदने का विचार हो तो उसे कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा रहने की संभावना नहीं है। प्रेम प्रसंग के मामलों में विशेष सावधानी रखें। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह शुभ और खुशियां देने वाला होगा।
उपाय : गणेश जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छी शुरुआत लेकर नहीं आ रहा है। पिछले सप्ताह की परेशानियां साथ रहेंगी। किसी भी जोखिम को लेने से बचें। मन में एकाकीपन और उदासी छाई रहेगी। भाई-बहनों की तरफ से कुछ चिंता हो सकती है। वाहन, भूमि आदि खरीदने के विचार को त्याग दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। भाग्य भाव साथ दे रहा है। इससे परेशानियों का हल निकालने में मदद मिलेगी।
उपाय : शिवजी की आराधना करें।
सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की चली आ रही परेशानियों से निजात दिलाने वाला होगा। इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मन में आलस्य का प्रभाव रहेगा और व्यर्थ की चिंता रह सकती है। भवन, भूमि वाहन आदि खरीदने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा तथा प्रेम प्रसंग आदि के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मिले-जुले परिणाम रहेंगे। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के भी योग हैं। जो विद्यार्थी शादी कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह शुभ परिणामों वाला रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं एवं गायत्री मंत्र का पाठ करें।
कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चिंता या परेशानियों के साथ शुरू होगा, परंतु सप्ताह के मध्य में प्रसन्नता और उत्साह का वातावरण रहेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है, परंतु सप्ताहांत आते-आते कोई चिंता या परेशानी हावी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और खानपान का विशेष ध्यान रखें। भवन, भूमि, वाहन आदि खरीदने के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में व्यस्त रहने वाला रहेगा। संतान पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी तथा व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ परिणामों वाला रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की आराधना करें।
यह भी पढ़ें रुद्राक्ष का सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं, आध्यात्म के साथ विज्ञान की कसौटी पर भी उतरा है खरा
तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह वैसे तो अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। लेकिन, मन उदासी की भावना बनी रहेगी।। सप्ताह के मध्य में निगेटिविटी बढ़ेगी तथा सप्ताहांत में इससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से भी मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परिश्रम वाला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणामों वाला रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह अनावश्यक चिंता और तनाव भरा जाएगा। इस राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें तथा निराशा को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय : देवी मां की आराधना करें वाह माता रानी को चुनरी अर्पित करें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलीजुली रहेगी, परंतु सप्ताह का मध्य शुभता लिए आएगा। सब तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा इंफेक्शन आदि से स्वयं को बचाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ उलझन वाला समय रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में मिलाजुला समय रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।
उपाय : प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणामों वाला रहेगा। शुरुआत अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई- बहनों तथा पड़ोसियों आदि से मन में खिन्नता। संतान पक्ष की तरफ से चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतें। इसके लिए समय अच्छा नहीं है। व्यर्थ के विवाद से बचें। कर्मचारियों के लिए यह मेहनत का समय रहेगा, जबकि व्यापारी वर्ग के लिए मिलाजुला समय रहेगा। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह सामान्य समय है।
उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।
मकर : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणामों वाला रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपनी वाणी से किसी को कष्ट न पहुंचाएं। इस दौरान छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। माता के लेकर कोई कष्ट या परेशानी हो सकती है। भवन-भूमि आदि खरीदने का विचार है, मकान आदि बनवा रहे हैं तो कार्य में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। इस हफ्ते संतान को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति का अवसर है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अच्छा कहा जा सकता है। इस हफ्ते राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय : शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछली परेशानी से निजात दिलाने वाला है। इस दौरान मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन, आपको अहंकार से बचना होगा। आप अपनी वाणी से बिगड़े कार्य बना लेंगे। खान-पान के लिए और मनोरंजन के लिए यह सप्ताह शुभ है। छोटे भाई-बहनों तथा पड़ोसियों से कुछ खिन्नता रहेगी। माता से अनबन हो सकती है। भवन-भूमि आदि खरीदने के अवसर बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा जबकि, नौकरी पेशा के लिए यह एक अच्छा और जोश से भरा सप्ताह साबित होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी।
उपाय : शनिवार को शनि मंदिर में तेल अर्पित करें।
मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी चिंता के साथ होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परेशानी से निजात मिलेगी। आप खुद को ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें एवं खानपान में सावधानी बरतें। छोटे भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। माता पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा तथा संतान की ओर से भी यह सप्ताह शुभ परिणाम देगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तबादले के योग बन सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समय साबित होगा दांपत्य जीवन के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। भाग्य साथ देगा।
उपाय : भगवान विष्णु की आराधना करें।