ताजा खबरधर्म

सप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अप्रैल 2023 :  कन्या राशि वालों को मिलेंगे पार्टनरशिप में काम के मौके, अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Weekly Horoscope 3 to 9 April 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते कन्या राशि वालों को पार्टनरशिप में काम के मौके मिलेंगे। वृषभ राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत साधारण रहेगी।

मेष : सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु आलस्य प्रमाद को हावी न होने दें। मनोरंजन कार्यों में मन लगेगा। मन में एक उत्साह के संचार की वृद्धि होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर बन सकता है। माता की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह मेहनत का समय है। किसी दूर यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम-प्रसंगों के मामलों में यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह उन्नति का समय है। व्यापारी वर्ग को भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

वृषभ : सप्ताह की शुरुआत तो साधारण रहेगी, परंतु मध्य आते-आते सफलता के अवसर बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। खर्चे बढ़े- चढ़े रहेंगे। छोटे भाई बहनों और पड़ोसियों से सुखद समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय है। प्रेम-प्रसंग के लिए भी यह समय उत्तम है, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय थोड़ा कठिनाई लिए हुए रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा समय है। धन का आगमन होगा। दांपत्य जीवन के लिए यह एक साधारण समय है।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। मन में ऊर्जा का उत्साह होगा। पराक्रम की भावना प्रबल रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत मन में कुछ खिन्नता रह सकती है। मनोबल बनाए रखें। छोटे भाई-बहनों और पड़ोसियों से लाभ होने की पूरी संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा नहीं है। मनोबल बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा समय है, परंतु धैर्य रखें। कार्य थोड़े धीरे बनेंगे।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे तथा अपने कार्य भी बनाएंगे। छोटे भाई बहनों और पड़ोसियों की तरफ से लाभ होने की संभावना है। अधीनस्थ कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। मातृ पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के विषय में कुछ परेशानी या उलझन आ सकती है। यदि स्थिति को टाल दें तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को इस हफ्ते परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। तनाव से बचें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है। राजकीय पक्ष से सहायता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय सावधान रहने का है। आर्थिक निवेश में जोखिम होने की संभावना है दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है।

सिंह : सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, परंतु मन पर अवसाद हावी न होने दें। कुछ निराशा के भाव आ सकते हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। भूमि- भवन, वाहन आदि से लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय प्रतियोगिता परीक्षा वाला हो सकता है। रिसर्च करने वाले शोधार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है, जबकि व्यापारी वर्ग को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। वाद-विवाद से बचें।

कन्या : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत किसी परेशानी के साथ हो सकती है, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपके आत्मबल और मनोबल में वृद्धि होगी। वाणी पर विशेष संयम रखें। अपने मुख और दातों का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। छोटे भाई-बहनों और  अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। पार्टनरशिप में काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा नहीं है। आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी किसी परीक्षा आदि की स्थिति आ सकती है। समय का सदुपयोग करें। नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छा है। सरकारी पक्ष से सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए या एक साधारण समय है। कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह शेयर मार्केट आदि में निवेश करने की सलाह दी जाती है।

तुला : सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सप्ताह का अंत आते-आते आप उन पर काबू पा लेंगे। आपके मन में एक निराशा और अवसाद की भावना घर कर सकती है। इससे आपको बचना होगा। अपने आप को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति में न डालें। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। भूमि, वाहन, भवन आदि की खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक साधारण समय है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सरकारी पक्ष से या अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है। सोच समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, परंतु अंत उतना अच्छा नहीं रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें। मन में कुछ निराशा की भावना आ सकती है। किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। वाणी प्रभावशाली रहेगी तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से कुछ लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह अच्छा समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह समय साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। कोई षड्यंत्र हो सकता है। दांपत्य जीवन में संयम से कार्य करें।

धनु : सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा भाग्य की प्रबलता रहेगी। घर में कुछ मांगलिक वातावरण बन सकता है। पड़ोसी तथा छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से व्यर्थ में न उलझें। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की पूरी संभावना है। क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी भावनाएं बहुत बढ़ी चढ़ी रहेंगी। इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। पराक्रम की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कुछ नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में भाग्य साथ देगा। छोटे भाई, बहनों और अधीनस्थ  कर्मचारियों से लाभ होने की संभावना है। भूमि-भवन और वाहन आदि की खरीद-बिक्री की योजना है तो इसे टाल दें। माता को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मन को स्थिर रखना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छा है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सुकून देने वाला रहेगा। इस दौरान वाणी पर संयम रखें। अभिमान दिखाने से बचें। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों तथा पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। माता को लेकर चिंता हो सकती है। भूमि- भवन, वाहन आदि से जुड़े निर्ण सोच-समझकर करें। हानि होने की संभावना है। व्यापारी वर्ष के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में कुछ अनबन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय ठीक ही रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी, परंतु सप्ताह का अंत आते-आते कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। लाभ के कई अवसर मिल सकते है। अपनी वाणी पर संयम रखें और व्यर्थ की बातें न करें। किसी को बढ़े-चढ़े आश्वासन बिल्कुल भी न दों जो आप पूरे न कर सकें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। माता से भी अनबन हो सकती है। सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह एक अच्छा समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जोखिम उठाने से बचें। दांपत्य जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह अप्रिय या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button